Movie prime

Today Mandi Bhav : चने ने व्यापारियों को डाला असमंजस में, जाने दाल-दलहनों की थोक कीमतें

आयातित दलहनों में आई तेजी से उड़द मोगर दाल में 100 रुपए क्विंटल भाव तेज रहा।
 

चना की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है, हालांकि शाम को इंदौर मंडी में चना 50 रुपए नरम रहा, लेकिन बाजार की धारणा पूरी तरह एकतरफा नहीं है। कुछ व्यापारियों को उम्मीद है कि कमजोर स्टॉकिस्टों बिक्री और ऑस्ट्रलियाई आयात भावों में तेजी के चलते दाम और ऊपर जा सकते है, वहीं कुछ की नजर अगले महीने शुरू होने वाली तंजानिया की चना आवक पर है जो इस तेजी पर ब्रेक लगा सकती है। कुल मिलाकर व्यापारी चने के भविष्य को लेकर असमजंस में दिखाई दे रहा है। आयातित दलहनों में आई तेजी से उड़द मोगर दाल में 100 रुपए क्विंटल भाव तेज रहा।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5950, ऑस्ट्रेलिया 6200, तुवर लेमन 6275 व उड़द एफएक्यू 6875 रुपए।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहन: चना कांटा 6250 से 6275, डंकी 5600 से 6000, विशाल 6100 से 6175, काबुली डॉलर 9000 से 9800, रशियन 6100 से 6400, बिटकी 5200 से 5400, मसूर 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6550, महाराष्ट्र लाल 6550 से 6650, कर्नाटक 6650 से 6750, निमाड़ी 6000 से 6550, मूंग बेस्ट नया 7500 से 7600, एवरेज 6७00 से ७०00, मोगर 6200 से 6900, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7100, बोल्ड 7400 से 7500, मीडियम 6200 से 6500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7700 से 7800, मीडियम 8100 से 8300, बोल्ड 8400 से 8500, मसूर दाल मीडियम 7850 से 7950, बोल्ड 8050 से 8150, तुवर दाल सवा नंबर 6800 से 7000, फूल 8000 से 8200, बेस्ट तुवर दाल 8500 से 9600, ब्रांडेड तुवर दाल 10100, मूंग दाल मीडियम 8800 से 8900, बोल्ड 9200 से 9400, मूंग मोगर 9४00 से 9५00, बोल्ड ९८00 से ९९00, उड़द दाल मीडियम 8500 से 8600, बोल्ड 8700 से 8900, उड़द मोगर 9600 से 9800, बोल्ड 9900 से 10000 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (42-44) 1१500, (44-46) 11300, (58-60) 8850, (60-62) 8750 रुपए।