Toor Dal Price : कच्चा मालों के दाम बढ़ने से तुवर दाल और उड़द दाल में तेजी
मिलर्स की लेवाली से तुवर में 200 रुपए भाव बढ़ा
इंदौर दाल मिलर्स की अच्छी खरीदी से मंडी में तुवर के दाम 200 रुपए क्विंटल तेज रहे। उड़द में मजबूत दर्ज की गई। मंडी में उड़द की आपूर्ति कम है, जिससे भाव मजबूत बना हुआ है। चने के भाव में स्थिरता रही। मंडी में नए चने की छुटपुट आवक बताई गई।
कच्चे मालों में आई तेजी से तुवर दाल और उड़द दाल के भाव बढ़े। मूंग में कारोबार स्थिर रहा। मूंग कारोबारियों का कहना है कि सरकारी खरीदी के साथ बिकवाली का जोर भी रहने से भाव में खास तेजी मंदी के आसार नहीं है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5450, ऑस्ट्रेलिया 5600, तुवर लेमन 7250, सफेद 6050 व उड़द एफएक्यू 7650 रुपए।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
बलहन: चना कांटा 5800 से 5850, डंकी चना 5000 से 5250, विशाल 5550 से 5600, काबुली डॉलर 8000 से 8500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 5600 से 5700, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7000 से 7300, महाराष्ट्र लाल 7100 से 7400, कर्नाटक नई 7600 से 7800, निमाड़ी नई 6200 से 7150, मूंग बेस्ट गर्मी का 7500 से 7800, बोल्ड 8100 से 8200, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 7200 से 7700, मीडियम 6200 से 6700, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
वालें: चना दाल 7000 से 7100, मीडियम 7200 से 7300, बोल्ड 7500 से 7700, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 7500 से 7700, फूल 8700 से 8900, बेस्ट तुवर दाल 9800 से 10800, ब्रांडेड तुवर दाल 11900, मूंग दाल बोल्ड 9650 से 9850, मूंग मोगर 9750 से 9950, बोल्ड 10500 से 10150, उड़द दाल बोल्ड 9900 से 10100, उड़द मोगर 10300 से 10500, बोल्ड 10600 से 10800 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 10000, (44-46) 9700, (58-60) 7900, (60-62) 7750 रुपए।

