ट्रम्प-ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम से तेल की कीमतों में राहत
इंदौर डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने से जुड़ी महत्वपूर्ण समय सीमा से ठीक पहले ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताई। ईरान ने संकित दिया कि हमले बंद होने पर वह सुरक्षित मार्ग की अनुमति देगा, जिससे छह सप्ताह से चल रहे संघर्ष में अस्थायी रूप से शाति आई है, जिसने वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित किया था। बाजारों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, तेल की कीमतें गिरीं।
विदेशी बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोया तेल के भाव नरम रहे। देश की मंडियों में कुल 1.70 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1 लाख, महाराष्ट्र में 55 हजार, राजस्थान में 7 हजार व अन्य राज्यों में 8 हजार बोरी सोयाबीन की आवक हुई। घरेलू बाजार में सरसों के भाव में दबाव देखने को मिला, क्योंकि हालिया तेजी की गति धीमी पड़ती नजर आई और ऊंचे स्तरों पर खरीदार सतर्क दिखाई दिए। व्यापारियों ने बताया कि तेजी के बाद बाजार में सहभागियों ने वेट-एंड-वॉच रुख अपनाया, जिससे खरीदारी गतिविधी धीमी पड़ गई। इस सतर्कता का असर बाजार पर पड़ा और कुछ केंद्रों में दिन के दौरान गिरावट देखी गई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) इंदौर
मूंगफली तेल 1730 से 1750, मुंबई मूंगफली तेल 1760, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1520 से 1530, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1465 से 1470, मुंबई सोया रिफाइंड 1540, मुंबई पाम तेल 1480, इंदौर पाम 1535, राजकोट तेलिया 2730, गुजरात लूज 1700, कपास्या तेल इंदौर 1460 रुपए। तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 7300 से 7500, रायड़ा 6400 से 6700, सोयाबीन 3400 से 5650 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42000 रुपए टन। कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2525, देवास 2525, उज्जैन 2525, खंडवा 2500, बुरहानपुर 2500, अकोला 3900 रुपए।
आलू में मंदी
इंदौर, देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू के भाव में मंदी का वातावरण रहा। लहसुन की 37 हजार, प्याज की 27 हजार व आलू की 40 हजार बोरी आवक हुई। लहसुन ऊंटी 11000 से 12000, देशी 8500 से 9500, बारिक 2500 से 3200, आलू बेस्ट 500 से 800, एवरेज 400 से 500, प्याज नया महाराष्ट्र नई 1000 से 1200, एवरेज 800 से 1000, मीडियम 500 से 700 रुपए क्विंटल रहा।

