Soybean Price : ट्रम्प के वैश्विक व्यापार युद्ध से सोयाबीन व तेल में गिरावट
इंदौर की देशी की मंडियों में कुल सोयाबीन की 1.95 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.25 लाख, महाराष्ट्र में 50 हजार, राजस्थान में 10 हजार व अन्य राज्यों में भी 10 हजार बोरी सोयाबीन आई। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोयाबीन वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अनुकूल अमरीकी मौसम के कारण बड़ी फसल की उम्मीदों ने दबाव बनाया।
मौसम अब तक अमरीकी सोयाबीन और मक्का फसलों के लिए अनुकूल रहा है, जिससे अमरीका और प्रतिद्वंदी निर्यातक ब्राजील दोनों में बंपर पैदावार की संभावना बढ़ गई है। अमरीकी कृषि विभाग ने कहा कि 66 प्रतिशत सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी से उत्कृष्ट बनी हुई है।
यह पिछले सप्ताह जैसा ही है लेकिन पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। व्यापारियों को चिंता है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा शुरू किए गए वैश्विक व्यापार युद्ध से अमेरिकी फसलों की मांग प्रभावित हो सकती है। विदेशी बाजारों में गिरावट से घरेलू स्तर पर सोयाबीन व तेल के भाव में नरमी आई है।
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1410 से 1430, मुंबई मूंगफली तेल 1415, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1170 से 1175, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1100 से 1105 मुंबई सोया रिफाइंड 1200 से 1205, मुंबई पाम तेल 1180, इंदौर पाम 1210, राजकोट तेलिया 2205, गुजरात लूज 1370, कपास्या तेल इंदौर 1260 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400 से 6600, रायडा 5800 से 6000, सोयाबीन ३६०० से २७५ रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 4३60, एवी एग्रो उज्जैन 4350, बैतूल ऑइल 4500, मित्तल देवास 4३25, एम. एस नीमच 4३50, विप्पी देवास 4320, प्रकाश पीथमपुर 4360, खंडवा ऑइल 4400 रुपए।