आज मंत्रिमंडल का होगा गठन, विधानसभा सत्र 9 से
Dec 5, 2024, 11:20 IST
- स्टीफन मरांडी प्रोटोम स्पीकर बने
- नया स्पीकर 10 को चुना जायेगा
मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 4, आरजेडी का 1 व जेएमएम के 6 मंत्री होंगे। मंत्री पद का कोटा पहले की तरह रखा गया है। 4 विधायकों पर एक मंत्री। कांग्रेस के 16 विधायक हैं तो उसके 4 मंत्री होंगे। आरजेडी के 4 विधायक है तो उसका 1 मंत्री होगा। बाकी मंत्री जेएमएम कोटे से होंगे।
विधानसभा 9 से: विधानसभा का सत्र 9 दिसम्बर से शुरू होगा और 4 दिन तक चलेगा। स्टीफन मरांडी को प्रोटोम स्पीकर बनाया गया है। वे नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। 10 दिसम्बर को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा अध्यक्ष जेएमएम का होगा।


