Skip to main content

पुलिस ने दो जनों के विरुद्ध ऊंट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया

RNE, BIKANER .

बीकानेर पुलिस ने दो व्यक्तियों को 16 ऊंटों  के साथ गिरफ्तार किया है।  ये दोनों बीकानेर से ऊंट लेकर हरियाणा जा रहे थे। माना जा रहा है कि वहां ऊंटों का वध किया जा सकता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के नूंह जिले के दो युवक बीकानेर के छत्तरगढ़ से ऊंट लेकर जा रहे थे। पुलिस ने ऊंटों के बारे में पूछा तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस को आशंका हुई कि हरियाणा में ऊंटों का वध किया जा सकता था। ऐसे में सभी 16 ऊंटों को बरामद कर नसीम मोहम्मद और आरिफ को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ राजस्थान ऊंट अधिनियम 2015 में मामला दर्ज किया है।  पुलिस ने वह  ट्रक भी जब्त किया है जिसमें ऊंट ले जा रहे थे।