Skip to main content

निर्दलीय प्रत्याशी वकील अवधेश सिंह को झारखंड पुलिस ने 2022 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के सामने चुनाव लड़ने वाले एक उम्मीदवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के गिरिडीह विधानसभा उप चुनाव में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो नेता व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को निर्दलीय चुनोती देने वाले वकील अवधेश सिंह को हिरासत में लिया गया है। उन्हें झारखंड पुलिस ने 2022 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है।