Movie prime

प्रदेश के 111 एसआई पदोन्नत होकर बने सीआई, बीकानेर जिले के भी 5 एसआई को मिली है इसमें पदोन्नति

 

RNE Bikaner.

पुलिस विभाग में पुलिस उप निरीक्षक ( एसआई ) की पदोन्नति हुई है और इसका लाभ 111 एसआई को मिला है। इस पदोन्नति के आदेश पुलिस विभाग ने कल जारी कर दिए है।
 

राजस्थान पुलिस की वर्ष 2021 - 22 की योग्यात्मक परीक्षा के आधार पर प्रदेश के 111 उप निरीक्षकों को पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में कल शुक्रवार को आदेश जारी हुए। आदेश में बीकानेर जिले से उप निरीक्षक मोटाराम, समरवीर सिंह, बाबूलाल मीणा, सुरेश कुमार मील और कानाराम को पदोन्नति मिली है। ये अब पुलिस निरीक्षक बन गए है