सरकारी अस्पतालों में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती, बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी
Aug 11, 2026, 08:50 IST
RNE Special.
खुश खबर ! राज्य के बेरोजगारों व आम नागरिकों के लिए यह बड़ी खुश खबर है। राज्य सरकार ने चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती का निर्णय किया है, यह रोजगार की दृष्टि से बड़ी खबर है। वहीं जनता के लिए यह खुश खबर इस कारण है कि इनको सरकारी अस्पतालों में नियुक्त किया जायेगा।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों के 600 पदों पर भर्ती की जायेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भर्ती विज्ञप्ति जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्री खींवसर ने बताया कि विभिन्न संवर्गों के कुल 39288 पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति की कार्यवाई की जा चुकी है।

