Movie prime

Agniveer Recruitment : जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा के युवाओं के लिए निकाली अग्निवीर भर्ती, इन पदों पर होगी भर्ती 

अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरों की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

 

अग्निपथ योजना में सेना में भर्ती का युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं के लिए आवेदन मांगे गए है। अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरों की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट दो अप्रैल रात्रि तक खुली रहेगी।

यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय प्राथमिकता का चयन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि भर्ती वर्ष 2027 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

प्रथम चरण में आनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (आनलाइन सीईई) होगी, जबकि द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर joinindianarmy.nic.in पंजीकरण कर आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

भर्ती निदेशक ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा एवं जींद जिलों के वे युवा आवेदन करने के पात्र हैं, जिनकी जन्म तिथि एक जुलाई 2005 से एक जुलाई 2009 के बीच हो। दसवीं या बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो चुके अभ्यर्थी, जो परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी शर्तें पूर्ण करने की स्थिति में आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए होगा चयन

भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) पदों के लिए की जाएगी।
ये बरतें सावधानी : अभ्यर्थी आवेदन करते समय अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर दर्ज करें और फार्म भरने के बाद सबमिट बटन अवश्य दबाएं। भर्ती निदेशक ने बताया कि उम्मीदवार जितनी बार भी अपना फार्म ओपन करें, उसे बंद करने से पहले सबमिट बटन अवश्य दबाएं।

FROM AROUND THE WEB