Movie prime

पशुपालन विभाग को मिली बड़ी राहत, पशुपालन विभाग को मिले 5778 नये कार्मिक, राहत की सांस
 

 

RNE Network.

कार्मिकों की कमी से जूझ रहे राज्य के पशुपालन विभाग के लिए राहत की बड़ी खबर कल गुरुवार को आई। पशुपालन विभाग को आखिरकार कल 5778 नये कार्मिक मिल गए है जिससे विभाग का काम सुचारू रूप से होने में सहायता मिलेगी। 
 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पशुपालन विभाग के पशु परिचर भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने यह परिणाम जारी किया है। पशुपालन एवं गौपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि 5778 पशु परिचरो की भर्ती के लिए अंतिम परिणाम राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी कर दिया है, अब शीघ्र ही इनको नियुक्ति दी जाएगी।