Movie prime

Chandigarh Jobs : चंडीगढ़ प्रशासन में क्लेरिकल स्टाफ, स्टेनोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर और ग्रुप-सी की होगी भर्ती 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चंडीगढ़ प्रशासन में जल्द ही रेगुलर भर्तियां खुलेंगी। प्रशासन ने तय किया है कि नया वित्त वर्ष शुरू होते ही अलग-अलग कैटेगरी की पोस्ट पर रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा।
 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चंडीगढ़ प्रशासन में जल्द ही रेगुलर भर्तियां खुलेंगी। प्रशासन ने तय किया है कि नया वित्त वर्ष शुरू होते ही अलग-अलग कैटेगरी की पोस्ट पर रिक्रूटमेंट प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। अगले तीन चार महीनों में नई भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी। चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन पोस्ट की मंजूरी मिल चुकी है, उनमें नियुक्ति का प्रोसेस को तेज किया जाए।

पिछले काफी समय से प्रशासन में रेगुलर पोस्ट पर नियुक्ति नहीं हुई है। कई विभागों में अलग अलग कैटेगरी की कई पोस्ट खाली हैं। विभागों ने खाली पोस्ट को लेकर प्रशासन के पर्सोनल डिपार्टमेंट को प्रस्ताव भेजा था। अभी तक 377 पोस्ट मंजूर किए जा चुके हैं। शुरू में इन्हीं पोस्ट पर भर्ती शुरू होगी। अप्रैल में रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी होगी। ये सभी पोस्ट रेगुलर बेस पर ही भरी जानी हैं। इस सीधी भर्ती में क्लेरिकल स्टाफ, स्टेनोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर और ग्रुप-सी की पोस्ट हैं। करीब 30 पोस्ट जूनियर स्टेनोग्राफर की भी भरी जाएंगी। रिटन एग्जाम और बाकी औपचारिकताएं पूरी करते हुए भर्ती होनी है।

एक्साइज, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ में होगी रिक्रूटमेंट

कई विभागों में रिक्रूटमेंट के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। कुछ नई पोस्ट क्रिएट होंगी, लेकिन पहले संबंधित मंत्रालयों की मंजूरी जरूरी है। कुछ विभागों ने और पोस्ट क्रिएट करने के लिए भी प्रशासन को प्रस्ताव भेजे हैं। सैनिटरी इंस्पेक्टर की एक रेगुलर पोस्ट क्रिएट करने के लिए मार्केट कमेटी सेक्टर-26 ने प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। एक्साइज एंड टैक्सेशन, ट्रांसपोर्ट और हेल्थ ऐसे विभाग हैं जहां रिक्रूटमेंट होगी। प्रशासन ने सभी विभागों को रिक्रूटमेंट रूल्स फाइनल करने के निर्देश दिए हैं।

कई विभागों में काम बढ़ा पर पोस्ट नहीं

प्रशासन के कई विभाग ऐसे हैं जहां पिछले कुछ वर्षों में काम तो बढ़ा, लेकिन पोस्ट नहीं बढ़ी। जैसे एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट में एक्साइज एंड टैक्सेशन अफसर डेपुटेशन पर बुलाने पड़ते हैं। डिपार्टमेंट ने ईटीओ समेत कुछ और पोस्ट की डिमांड प्रशासन को भेजी है। फरिस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के लिए करीब 100 पोस्ट मांगी गई हैं। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का काम बढ़ा है, लेकिन यहां मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर की पोस्ट कम हैं।

FROM AROUND THE WEB