Movie prime

EPFO ने दसवीं पास युवाओं को दिया आफिस बाबू बनने का मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती 

EPFO Recruitment 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू 
 

EPFO Recruitment 2026 : भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से दसवीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहेरा मौका दिया है। EPFO की तरफ से दसवीं पास नौकरी के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। EPFO ने हाल ही में 153 पदों पर भर्ती के लिए अपना आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। 

आजकल के दौर में जब हर छोटी नौकरी के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की मांग की जाती है, ऐसे में केंद्र सरकार के इतने बड़े विभाग का 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए दरवाजे खोलना किसी तोहफे से कम नहीं है। EPFO ने इस बार लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA)के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

EPFO में नौकरी की क्या चाहिए योग्यता?

इन पदों के लिए EPFO ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। इसके अनुसार उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आज की डिजिटल जरूरतों को देखते हुए उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी?

नौकरी के लिए चयन होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के पे-स्केल के अनुसार वेतन दिया जाएगा। हालांकि सैलरी 18,000 से लेकर 56900 रुपये प्रतिमाह तक जा सकती है। इसके अलावा चयन होने वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य केंद्र सरकार की सुविधाएं भी मिलेंगी।

क्या है चयन प्रक्रिया?

EPFO ने चयन प्रक्रिया भी बता दी है। इसके अनुसार एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयार होगी और सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

FROM AROUND THE WEB