राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2023, अंतिम चरण के साक्षात्कार आज से लोक सेवा आयोग, अजमेर में होंगे
Sep 24, 2025, 09:16 IST
RNE Network.
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर राजस्थान राज्य व अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती के अंतिम चरण में पहुंच गया है। आयोग जल्दी ही चयन प्रक्रिया पूरी करके राज्य को आरएएस व आईटीएस अधिकारियों की एक टीम उपलब्ध कराना चाहता है। इस भर्ती के साक्षात्कार अब पूर्ण होने को है।
आरपीएससी के तत्त्वावधान में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती - 2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार आज से आरम्भ कर रहा है। आज बुधवार से आरम्भ होने अंतिम चरण के साक्षात्कार 14 अक्टूबर तक चलेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 972 पदों पर भर्ती होगी।