Movie prime

राजस्थान में चार भर्ती परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन, पेपर लीक, नकल आदि से आरपीएससी अब पूरी तरह सतर्क

 

 

RNE Network.

नीट का पेपर लीक होने के बाद से देशभर में भर्ती व अन्य प्रवेश परीक्षाओं को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें सतर्क है। वह नए तरीकों से परीक्षाएं आयोजित कर रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ियां न हो और अभ्यर्थियों की नाराजगी का सामना न करना पड़े। राजस्थान सरकार इस मामले को लेकर आरम्भ से ही सतर्क है और कुछ भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन कराने का भी निर्णय कर चुकी है।
 

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर चार परीक्षाएं ऑनलाइन करायेगा। आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार कारखाना एव बॉयलर और कैमिकल निरीक्षक परीक्षा 19 सितम्बर को, सहायक निदेशन एव वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा - 2025 का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा - 2026 का आयोजन 13 से 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन होगा।

FROM AROUND THE WEB