Movie prime

टेक्नीशियन-तृतीय चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 4 अगस्त से होगी काउंसलिंग

 

RNE Network.

खुशखबरी। टेक्नीशियन - तृतीय पद पर परीक्षा उतीर्ण कर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अब जल्द ही नियुक्ति मिलने जा रही है। काउंसलिंग के बाद उनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और वे रोजगार प्राप्त कर लेंगे। इसके लिए उनकी काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
 

अजमेर डिस्कॉम के पंचशील कार्यक्रम में टेक्नीशियन - तृतीय पद पर चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम नियुक्ति काउंसलिंग 4 से 8 अगस्त तक होगी। इसमें 310 नॉन टीएसपी और 188 टीएसपी क्षेत्र के चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे।

FROM AROUND THE WEB