विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय भर्ती का ग्रुप-IV परिणाम जारी, 30 अभ्यर्थियों का चयन
RNE Network.
राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) परीक्षा के ग्रुप-IV वेल्डर (गैस व इलेक्ट्रिक)/ फीटर ट्रेड के 30 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर विद्युत निगमों की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। अन्य तीनों ग्रुप के परिणाम भी इसी माह में जारी किये जायेंगें।
तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ ऑपरेटर-तृतीय (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर भर्ती हेतु प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 24 से 27 नवम्बर, 2025 तक किया गया था। प्रारम्भिक परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर रिक्तियों के लगभग दस गुणा अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया था। मुख्य परीक्षा 23 फरवरी 2026 को आयोजित की गयी थी।
मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन अप्रैल 2026 में जयपुर में किया गया था। दस्तावेज सत्यापन हेतु ग्रुप-IV में कुल 61 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था जिनमें से 30 अभ्यर्थियों का अन्तिम रूप से चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल एवं एसएमएस से भी सूचित किया गया है।

