Movie prime

HCS Recruitment 2026 : हरियाणा सिविल सर्विस ने निकाली एचसीएस, डीएसपी व तहसीलदार की भर्ती, जाने पूरा भर्ती शेड्यूल 

हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की तरफ से एचसीएस भर्ती 2026 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। एचसीएस की तरफ से 102 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है।
 

हरियाणा में एचसीएस की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की तरफ से एचसीएस भर्ती 2026 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। एचसीएस की तरफ से 102 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। एचसीएस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया छह फरवरी से शुरू होगी और 26 फरवरी तक आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

हरियाणा एचसीएस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी। इसके बाद जून माह में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार एचसीएस भर्ती का साक्षात्कार का शेड्यूल अगस्त व सितंबर माह में होने वाला है।

हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की तरफ से निकाली गई भर्ती के तहत डीएसपी पद के लिए हाईट निर्धारित की गई है। डीएसपी पद के लिए पुरुष अभ्यर्थी का कद पांच फीट सात इंच (170,18 सेंटीमीटर) और सीना 33 इंच (83.82 सेंटीमीटर) होना चाहिए। फुलाव के साथ सीना साढ़े 34 इंच (83.82 सेंटीमीटर) होना चाहिए। महिला अभ्यर्थी के मामले में कद पांच फीट दो इंच (157.50 सेंटीमीटर) होना चाहिए।

हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग को कोई शुल्क नहीं देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये का शुल्क रखा गया है। जबकि सामान्य सहित अन्य वर्गों को एक हजार रुपये शुल्क चुकाना होगा। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी।

परीक्षा के पाठ्यक्रम में पहले ही बदलाव किया जा चुका है। प्रारंभिक परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसमें दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र शामिल होंगे। इसी तरह मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन के चार पेपर होंगे और कुछ वर्णात्मक प्रश्नपत्र भी शामिल किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र को हल करने के लिए तीन घंटे मिलेंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

पदनाम                                             पद
हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस, कार्यकारी शाखा) 24
उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) 08
उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) 27
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) 02
सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितिया (एआरसीएस) 03
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (डीएफएसओ) 01
सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी एईटीओ) 22
यातायात प्रबंधक (टीएम) 07
प्रथम श्रेणी तहसीलदार 03
प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार 05
कुल 102

FROM AROUND THE WEB