Movie prime

तीन भर्तियों की साक्षात्कार तिथियां जारी हुई, सहायक आचार्य, सहायक कृषि अधिकारी के साक्षात्कार तय

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने तीन अन्य भर्तियों का साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। 
 

आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार 1 से 12 दिसम्बर तक सहायक आचार्य ( कॉलेज शिक्षा ) भर्ती - 2023 के तहत भूगोल विषय के साक्षात्कार होंगे। सहायक कृषि अधिकारी भर्ती - 2018 के अंतिम चरण के साक्षात्कार 1 से 11 दिसम्बर तक होंगे। सहायक आचार्य ( चिकित्सा शिक्षा विभाग ) भर्ती - 2021 के तहत मेडिकल ओंकोलॉजी ( सुपर स्पेशिलिटी ) के पदों के लिए 12 दिसम्बर को साक्षात्कार कराए जाएंगे।

FROM AROUND THE WEB