13 पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार 17 से, चिकित्सा शिक्षा व कॉलेज शिक्षा विभाग की भर्तियां है
Aug 12, 2026, 11:19 IST
RNE Network.
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने चिकित्सा शिक्षा विभाग और कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के 13 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया है।
आरपीएससी सचिव के अनुसार साक्षात्कार 17 से 25 अगस्त तक होंगे। सहायक आचार्य ( चिकित्सा शिक्षा विभाग ) - 2024 के तहत रेडियोडायग्नोसिस ( ब्रॉड स्पेशियलिटी ) के साक्षात्कार 17 से 19 अगस्त तक होंगे। न्यूरोलॉजी ( सुपर स्पेशिएलिटी ) के साक्षात्कार 21 को, न्यूरो सर्जरी ( सुपर स्पेशियलिटी ) के 24 और 25 अगस्त , सुपर स्पेशियलिटी नेफ्रोलॉजी, प्लास्टिक एंड रिकन्सट्रक्टिव सर्जरी, यूरोलॉजी और ब्रॉड स्पेशियलिटी - रेडिएशन ऑन्कोलॉजी / रेडियो थेरेपी के साक्षात्कार 24 को, सुपर स्पेशियलिटी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी के साक्षात्कार 25 को होंगे।

