Movie prime

कई भर्तियों के साक्षात्कार आज से आरम्भ हो रहे हैं, बेरोजगारों के लिए खुशी की खबर, पूरी तैयारी

 

RNE Network.

बेरोजगारों के लिए खुश खबर है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की प्रतियोगी परीक्षा दी और उत्तीर्ण हो गए। उनको भर्ती तभी मिलनी थी जब उनके साक्षात्कार होते। अब आरपीएससी ने आज से अनेक भर्तियों के साक्षात्कार आरम्भ कर दिए हैं ताकि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नोकरी मिल सके। इन साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों ने साक्षात्कार की पूरी तैयारी भी की हुई है।
 

राजस्थान लोक सेवा आयोग , अजमेर में विभिन्न भर्तियों के साक्षात्कार आज सोमवार से आरम्भ हो रहे हैं। आज सोमवार को सबसे पहले सहायक आचार्य इतिहास व बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन , शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के साक्षात्कार आरम्भ हो रहे हैं। आयोग की अधिकृत जानकारी के अनुसार पुस्तकालयाध्यक्ष के 22 जून से व सहायक आचार्य जनरल सर्जरी के साक्षात्कार 29 जून से आरम्भ होंगे।

FROM AROUND THE WEB