जेईई मेन 2026 : जनवरी सेशन की उत्तर तालिकाएं जारी, अभ्यर्थी 6 फरवरी तक आपत्तियां दे सकेंगे
Feb 5, 2026, 09:49 IST
RNE Network.
जेईई मेन 2026 के जनवरी सेशन की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के पास उत्तर पुस्तिकाओं पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर है। वे आपत्ति दर्ज करा अपनीं शंकाओं का पूरी तरह निवारण करा सकते है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीड्स एवं प्रोविजनल उत्तर तालिकाएं जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज करा सकते है। शुल्क प्रति प्रश्न 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

