RudraNewsExpress_Logo

Rajasthan JEN Vacancy : स्क्रुटिनी फॉर्म भरने 30 अगस्त से 3 सितम्बर तक लिंक खुला!

 

RNE Jaipur.
 

कनिष्ठ अभियन्ता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा- 2024 (सिविल / कृषि) (डिग्रीधारक) में सूचीबद्ध अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु ऑनलाईन आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म  भरने हेतु 30 अगस्त से 3 सितम्बर तक लिंक खोला गया है। इस  दस्तावेज सत्यापन हेतु विस्तृत विवरण जारी कर दिया गया है। दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थी  http://sso.rajasthan.gov.in पर विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फार्म  को मय आवश्यक दस्तावेज के साथ भरा जाना सुनिश्चित करें।
 

पंचायती राज के उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (द्वितीय) ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता जांच हेतु विस्तृत कार्यक्रम एवं दिशा निर्देश पंचायती राज विभाग की वेबसाईट www.rajpanchayat.rajasthan.gov.in तथा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट www.rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। सूचीबद्ध अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन के विस्तृत कार्यक्रम एवं अधिक जानकारी हेतु उपरोक्त दोनों वेबसाईट का अवलोकन कर दस्तावेज सत्यापन हेतु प्रदत्त निर्देशानुसार नियत समय, तिथि व स्थान पर उपस्थित होेना है।

FROM AROUND THE WEB