नीट पेपर लीक मामले में बड़ा बदलाव, जज अनु ग्रोवर बलिगा का ट्रांसफर
RNE Network.
दिल्ली के स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामलो की सुनवाई कर रही स्पेशल जज अनु ग्रोवर बलिगा का ट्रांसफर कर दिया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इनका ट्रांसफर रायज एवेन्यू कोर्ट में कर दिया है।
जहां वे अब अन्य मामलों की सुनवाई करेंगी। हाल ही में नीट यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर हुए छात्रों के जंतर मंतर प्रदर्शन के बाद स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बना था। यह बदलाव दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से 138 जजों के बड़े पैमाने पर किये गए तबादलों व पोस्टिंग का हिस्सा है, इनमें रायज एवेन्यू कोर्ट में नियुक्त 13 जज भी शामिल हैं।
अब ये करेंगे मामले की सुनवाई:
स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में नीट 2026 पेपर लीक मामलो की सुनवाई कर रही स्पेशल जज अनु ग्रोवर बलिगा के तबादले के बाद अब इसका जिम्मा स्पेशल जज अजय गुप्ता को सौंपा गया है यानी अब इन मामलों की सुनवाई अजय गुप्ता करेंगे।

