Movie prime

परीक्षा में 1.26 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे, प्रवेश पत्र जारी हुए, परीक्षा 14 जून को होगी

 

RNE Network.

दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री टीचर एज्युकेशन टेस्ट ( पीटीईटी ) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 14 जून को प्रदेश के सभी 41 जिलों में 300 परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा।
 

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा में प्रदेश भर से 1 लाख 26 हजार 660 अभ्यर्थी पंजीकृत है। 1, 15, 293 अभ्यर्थियों ने हिंदी तथा 11, 307 अभ्यर्थी अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा देंगे। बीएड के लिए राज्यभर में संचालित 944 कॉलेजो में 1 लाख 7 हजार सीटें उपलब्ध है। कुलगुरु प्रो बी एल वर्मा के अनुसार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी।
 

इस बार ये मिली है सुविधा:
 

इस वर्ष ग्रेजुएशन के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग में शामिल होने की पात्रता दी जाएगी। लेकिन उन्हें 31 अक्टूबर तक स्नातक परीक्षा का परिणाम प्रस्तुत करना होगा।

FROM AROUND THE WEB