NEET UG 2026: परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब परीक्षा के लिए 3 घन्टे की बजाय 3.15 घन्टे मिलेंगे
Jun 13, 2026, 10:30 IST
RNE Network.
मेडिकल प्रवेश परीक्षा री - नीट यूजी 2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए ) ने परीक्षा व्यवस्था में कुछ बदलावों की घोषणा की है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 3 घन्टे के बजाय 3 घन्टे 15 मिनट का समय मिलेगा।
परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी। एजुकेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार एनटीए ने 12 जून को जारी नोटिफिकेशन में लेफ्ट हैंडेड विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा बुकलेट में 2 अतिरिक्त रफ पेज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। पहले परीक्षा बुकलेट में केवल अंत मे 2 रफ पेज दिए जाते थे, अब शुरू में भी 2 रफ पेज दिए जाएंगे। निटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं के प्रश्न पत्रों पर भी लागू होगी।

