Movie prime

NEET UG 2026: एमबीबीएस सीटों में बड़ी बढ़ोतरी, देश मे एमबीबीएस की 15 हजार सीटें बढ़ाई

 

RNE Network.

देश में चिकित्सा शिक्षा का बहुत बड़ा विस्तार इस साल हुआ है। इस विस्तार में न केवल देश में एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी हुई है अपितु मेडिकल संस्थानों की संख्या में बहुत बढोतरी हुई है। इससे चिकित्सा शिक्षा को विस्तार मिला है।
 

नेशनल मेडिकल कमीशन ( एनएमसी ) के जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में एमबीबीएस सीटों में लगभग 15 हजार की बढ़ोतरी हुई है। जबकि मेडिकल संस्थानों की संख्या 775 से बढ़कर 824 हो गयी है।

FROM AROUND THE WEB