NEET-UG 2026 Paper Leak: CBI का बड़ा दावा, केमिस्ट्री पेपर के लिए दिए गए ₹5 लाख
Jul 17, 2026, 12:41 IST
RNE Network.
नीट - यूजी 2026 के पेपर लीक करने के जिम्मेवार लोगों तक पहुंचने का पूरा प्रयास जांच एजेंसियां कर रही है। इन एजेंसियों की कोशिश है कि पेपर लीक के पूरे नेटवर्क को गिरफ्त में लिया जा सके ताकि फिर कभी लीक जैसे अपराध घटित ही न हो। नीट पेपर लीक को लेकर बवाल अब भी पूरे देश में मचा हुआ है।
मुम्बई में सीबीआई ने कोर्ट में दावा किया है कि लातूर के कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर ने नीट - यूजी 2026 के रसायन विज्ञान प्रश्न पत्र पाने के लिए 5 लाख रुपये दिए थे। बरामद तस्वीरों में 111 प्रश्न परीक्षा के मास्टर सेट से मेल खाते हैं। इस मामले में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी है।

