अगले माह राज्य को मिलेंगे 972 नये अफसर, आरएएस के साक्षात्कार 24 से, 14 अक्टूबर को संभवतः परिणाम
Sep 12, 2025, 10:03 IST
RNE Network.
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं 2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितम्बर से प्रारंभ होंगे। साक्षात्कार 14 अक्टूबर तक चलेंगे।
सभवतः इसी दिन परिणाम जारी किया जायेगा। इसके साथ ही राज्य को 972 नए अफसर मिलेंगे। इसमें राज्य सेवाओं में 491 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 481 पद है। आरएएस मुख्य परीक्षा के आधार पर 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया। पहले चरण के साक्षात्कार 21 अप्रैल से शुरू हुए थे।
मौजूद वक्त में साक्षात्कार का 8 वां चरण जारी है। नवें और अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक कराए जाएंगे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियो को रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, सभी मूल शैक्षिक, प्रशैक्षिक दस्तावेज और इनकी फोटो प्रति साथ लानी जरूरी होगी।