Movie prime

University Recruitment : हरियाणा के इस विश्वविद्यालय में होगी नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, परीक्षाएं जून-जुलाई में होंगी

 

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा के विश्वविद्यालय में जल्द ही भर्ती की जाएगी। इसी कड़ी में हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती करने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय की तरफ से विज्ञापन संख्या 1/2023 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर, स्वीपर, वीएलडीए और स्टेनो टाइपिस्ट पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। अब उन पदों पर के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को लिखित परीक्षा करवाने का निर्णय लिया गया है।

 विश्वविद्यालय की तरफ से इन पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन जून और जुलाई माह में किया जाएगा। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित रहेगी।

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों प्रवेश पत्र डाउनलोड कर विवरण जांचें और उसमें दिए निर्देशों का पालन करें।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की चार स्पष्ट प्रतियां और सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित नवीनतम रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा; धुंधली फोटो या अस्पष्ट विवरण पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

कंप्यूटर ऑपरेटर की लिखित परीक्षा 12 जून, स्वीपर पद के लिए 20 जून, बीएलडीए पद की परीक्षा 26 जून और स्टेनो टाइपिस्ट पद की परीक्षा 5 जुलाई को होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर पद के अभ्यर्थी 6 जून से, स्वीपर पद के अभ्यर्थी 12 से, वीएलडीए पद के अभ्यर्थी 18 जून से तथा स्टेनो टाइपिस्ट पद के अभ्यर्थी 25 जून से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

FROM AROUND THE WEB