Movie prime

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी हुई, आपत्तियां दर्ज करने का शिड्यूल शीघ्र जारी होगा

 

RNE Network.

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट - यूजी - 2026 की प्रोविजनल उत्तर तालिकाएँ ( आंसर की ) कल बुधवार को जारी कर दी गयी। इसकी विद्यार्थियों को प्रतीक्षा थी।
 

प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, किसी भी प्रश्न को बोनस नहीं दिया गया है और न ही किसी प्रश्न के एक से अधिक सही विकल्प पाए गए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए ) नई दिल्ली की ओर से जारी सूचना में विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे आपत्तियां दर्ज करने को लेकर फिलहाल तनाव न लें। एजेंसी जल्दी ही रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट्स और प्रोविजनल उत्तर तालिकाओं पर आपत्तियां दर्ज करने का विस्तृत शिड्यूल जारी करेगी।

FROM AROUND THE WEB