Movie prime

पीटीईटी 2026: परीक्षा परिणाम 25 जून को घोषित किया जायेगा, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने परीक्षा ली थी

 

RNE Network.

पीटीईटी की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों के लिए खुश खबर है। इस बार उनको परीक्षा के परिणाम की ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय , कोटा ने इस परीक्षा के परिणाम को घोषित करने की तैयारी कर ली है।
 

कोटा खुला विश्वविधालय की ओर से आयोजित पीटीईटी - 2026 का परिणाम 25 जून को घोषित किया जायेगा। परिणाम जयपुर स्थित विश्विद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र में सुबह 11.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा जारी करेंगे। विश्विद्यालय के कुलगुरु प्रो बी एल वर्मा के अनुसार परिणाम घोषित होने के साथ ही राज्य के 935 बीएड कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

FROM AROUND THE WEB