आरएएस प्री-2026 परीक्षा अब 6 दिसंबर को, आरपीएससी ने बदली तिथि
Jul 3, 2026, 12:28 IST
RNE Network.
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर आरएएस प्री परीक्षा का आयोजन अब 6 दिसम्बर को करेगा। आरपीएससी ने प्रशासनिक कारणों से आरएएस - 2026 प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।
आरएएस प्री की परीक्षा पहले 29 नवम्बर को कराई जानी आरपीएससी ने तय की थी, मगर अब इस परीक्षा की तिथि बदलकर 6 दिसम्बर कर दी गयी है। आरएएस की मुख्य परीक्षा 1 और 2 मई 2027 को प्रस्तावित है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर को आरएएस - 2026 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई यानी आज की है। गुरुवार तक 3.75 लाख से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। जो आरएएस - 2024 की भर्ती के 6.75 लाख आवेदनों की तुलना में काफी कम है।

