RPSC : 1381 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 अप्रैल को, पशु चिकित्सा अधिकारी व कृषि अभियंता के पदों पर होगी भर्ती
Apr 8, 2026, 11:30 IST
RNE Network.
खुशखबरी। बेरोजगार युवाओं के लिए खुश खबर है। उनकी नोकरी के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने भर्ती कैलेंडर के अनुसार नई भर्ती की तारीखें घोषित कर दी है। वांछित अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन पहले ही कर चुके है। अब परीक्षा की तिथि आरपीएससी ने तय की है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती कैलेंडर के अनुसार आने वाले दिनों में कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है। 19 अप्रैल को पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता के कुल 1381 पदों के लिए परीक्षा होगी। इनमें पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 और सहायक कृषि अभियंता के 281 पद शामिल है।

