Movie prime

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 12 से होगी, कई विषयों के वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती की जाएगी

 

RNE Network.

बेरोजगारों के लिए यह खुश खबर है। जिन अभ्यर्थियों ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन कर रखा है,, उनकी परीक्षा की तिथियां राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने तय कर दी है। कई विषयों के वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती होगी, जिनका परीक्षा कार्यक्रम आरपीएससी ने जारी किया है।
 

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा - 2025 को 12 से 18 जुलाई तक कराया जायेगा। 12 को सोशल साइंस, 13 को सामान्य ज्ञान एवं हिंदी, 14 को जीके व साइंस, 15 को संस्कृत, 16 को सामान्य ज्ञान एवं गणित, 17 को अंग्रेजी व उर्दू और 18 जुलाई को पंजाबी, सिंधी एवं गुजराती विषय की परीक्षा होगीम

FROM AROUND THE WEB