Movie prime

वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से शुरू होगी, विषयवार 6500 पदों पर की जाएगी यह भर्ती

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने वरिष्ठ अध्यापक ( माध्यमिक शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा - 2025 का विस्तृत कार्यकम जारी कर दिया है। परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक आयोजित होगी।
 

परीक्षाएं अलग अलग ग्रुप में दो पारियों में कराई जाएगी। विषयवार कुल 6500 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में करीब 12.50 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है।
 

विषयवार पदों में हिन्दी के 1052, अंग्रेजी के 1305, संस्कृत के 940 गणित के 1385, विज्ञान के 1355, सामाजिक विज्ञान के 401, उर्दू के 48, पंजाबी के 11, सिंधी के 2और गुजराती का 1 पद शामिल है।

FROM AROUND THE WEB