एसआई भर्ती परीक्षा 2021 की नई तारीख घोषित, 20 सितंबर को फिर होगी परीक्षा
RNE Network.
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा - 2021 की नई डेट जारी कर दी है। अब 20 सितंबर को फिर से एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भर्ती 859 पदों के लिए होगी।
विदित रहे, पेपर लीक होने के कारण राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार की सिफारिश के बाद उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा - 2021 को रद्द कर दिया था। आयोग अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू के अनुसार दोबारा होने वाली परीक्षा में सिर्फ 3 लाख 83 हजार 097 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे। ये वो अभ्यर्थी है जो पहले ( 13 से 15 सितम्बर 2021 ) आयोजित लिखित परीक्षा में दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे।
परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर हुई सघन जांच में जिन पर चार्ज लगाए गए है, उन अभ्यर्थियों को परीक्षा में किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर जल्द ही आयोग की फुल कमीशन की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
16 से होंगे आवेदन में संशोधन:
अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गये आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया 16 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नम्बर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता जैसी जानकारियां अपडेट कर सकते है।

