Movie prime

एसआई भर्ती परीक्षा 2025 आज से शुरू, 7.7 लाख अभ्यर्थी, 1174 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी

 

RNE Network.

राजस्थान में रविवार और सोमवार को एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से हो रही इस परीक्षा के लिए 1 हजार 174 केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा के लिए 7 लाख 70 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पारियों में सुबह 11 बजे से 1 बजे और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। पुलिस की सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वहीं एसओजी की ओर से नकल रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ई-मित्र और साइबर कैफे भी बंद रहेंगे। इस बीच, कल राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 को पूरी तरह से रद्द करने के आदेश दिये हैं।

FROM AROUND THE WEB