Movie prime

री - नीट देने वाली छात्रा का सुसाइड, नीट परीक्षा के परिणाम में कम अंक आना बना वजह

 

RNE Network.

नीट का पेपर लीक होने के बाद एक लंबा संघर्ष छात्रों व सरकार के मध्य चला। क्योंकि नीट पेपर लीक की वजह से छात्रों ने आत्महत्या भी की थी। इससे आहत होकर कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। हालांकि सरकार ने री - नीट 2026 परीक्षा का आयोजन करा दिया। उसका परिणाम भी घोषित हो गया।
 

मगर छात्रों ने जंतर मंतर पर धरना लगाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। आंदोलन के दबाव में प्रधान का इस्तीफा भी हुआ। अब फिर मुम्बई से री नीट के बाद एक आत्महत्या की खबर सामने आई है। 
 

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले घर पर मृत मिली। सुसाइड नोट में री नीट परिणाम से निराशा का उल्लेख है। नीट परीक्षा पेपर लीक में सीजेपी का प्रदर्शन खत्म के बाद सुसाइड का यह पहला मामला है।

FROM AROUND THE WEB