वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड, यह भर्ती परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक हो रही है
RNE Network.
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा - 2025 के तहत ग्रुप - ए के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक आयोजित हो रही है।
9651 पदों से जुड़ी परीक्षा में 12.30 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। लोक सेवा आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार प्रत्येक प्रधन पत्र में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड
** यह भर्ती परीक्षा 12 से 18 जुलाई तक हो रही हैप्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किये जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश पत्रों को डाउनलोड किया जा सकेगा।

