आवेदन करने की तिथि को 11 मार्च तक बढ़ाया, वेबसाइट नहीं चलने से छात्र हुए परेशान, तिथि बढ़ानी पड़ी
Mar 9, 2026, 09:01 IST
RNE Network.
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट - यूजी 2026 के लिए आखिरकार आवेदन की तिथि बढ़ानी पड़ी है। वेबसाइट के डाउन होने से छात्र बहुत परेशान थे और वे आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेट - यूजी 2026 के लिए आवेदन की ऑनलाइन तिथि बढ़ाकर अब 11 मार्च तक कर दी गयी है।
इस संबंध में एनटीए ने कल रविवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए अभ्यर्थियों को चेताया है कि वे निर्धारित तिथि तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ले, क्योंकि उसके बाद आवेदन का कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जायेगा।

