Movie prime

दो चरणों में होगी सब इंस्पेक्टर प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा, यह भर्ती परीक्षा 5 व 6 अप्रैल को आयोजित होगी

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की तरफ से सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा - 2025 का आयोजन इस बार दो चरणों मे किया जायेगा। 
 

आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार परीक्षा 5 व 6 अप्रैल को आयोजित होगी। सामान्य हिंदी का पेपर सुबह 11 से 1 बजे और सामान्य ज्ञान - सामान्य विज्ञान के पेपर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होंगे।
 

इससे पहले यह परीक्षा एक ही दिन में आयोजित होती थी। वर्ष 2021 की एसआइ भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक के बाद आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।

FROM AROUND THE WEB