तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले ट्रांसफर पॉलिसी से होंगे, शिक्षा मंत्री ने इन शिक्षकों के संगठन को आश्वासन दिया
Aug 7, 2026, 12:39 IST
RNE Network.
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तरफ से किये जा रहे आंदोलन के बीच कल गुरुवार को तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच वार्ता हुई।
वार्ता में शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बाद उसी के तहत किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि तबादला प्रक्रिया पारदर्शी होगी और शिक्षकों को अपनी पसंद का जिला व ब्लॉक चुनने का अवसर दिया जायेगा। इस आश्वासन के बाद शिक्षकों ने अपना धरना कल शाम को समाप्त कर दिया।

