यूजीसी नेट की 3 परीक्षाएं रद्द, अब सितंबर में होंगी
Aug 17, 2026, 09:57 IST
RNE Network.
भारत मे परीक्षाओं को ग्रहण सा लग गया है। कभी पेपर लीक के कारण तो कभी त्रुटियों के कारण परीक्षा दुबारा हो रही है। नीट पेपर लीक के कारण तो देश को छात्रों का बड़ा आंदोलन झेलना पड़ा था और परिणामस्वरूप शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ गया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) ने यूजीसी - नेट की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षाएं रद्द कर दी है। बताया जाता है कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियों की शिकायत मिली थी।
इसके बाद समिति बनाकर जांच की गई तो शिकायतें सही पाई गई। एनटीए के मुताबिक अब ये परीक्षाएं 9 और 10 सितम्बर को होगी। यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के मध्य आयोजित की थी।

