
BJP Bikaner कार्यालय में जश्न, पंचारिया, आचार्य के साथ नेताओं ने पटाखे चलाये
RNE Bikaner.
दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की जीत का जश्न देशभर में दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में बीकानेर भाजपा भी उत्साह में है और जमकर आतिशबाजी हो रही है। भाजपा के संभाग मुख्यालय कार्यालय पर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, वरिष्ठ नेता डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य की मौजूदगी में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर यह साफ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है जनता प्रधानमंत्री के साथ है यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है इस जीत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा दिल्ली की जनता ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए मोदी जी की नीति और नेतृत्व को पसंद किया है। यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि विचारधारा की जीत है। दिल्ली की जनता ने भाजपा की सरकार के लिए मतदान किया और डबल इंजन सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश नायक, मनीष सोनी, जगदीश सोलंकी, देवीलाल मेघवाल, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, भूपेंद्र शर्मा, आशा आचार्य, चंद्रमोहन जोशी, सुमन छाजेड़, जसराज सिंवर, सोहन चांवरिया, वेद व्यास, दिनेश महात्मा, आशा पारीक, अनिल हर्ष, रमजान अब्बासी, अशोक चांवरिया, गोपाल अग्रवाल,राजेश पंडित, अंकित तंवर, पूनमचंद पूनिया, परी वर्मा, अशोक मारू, जगदीश सुथार, सुषमा बिस्सा ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई।