
होली से पहले केंद्रीय कार्मिकों को मिल सकती है ये बड़ी सौगात, राज्य के कर्मचारियों को भी इसकी आस
RNE Network
होली के त्यौहार पर केंद्रीय कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ सकती है। एक बार फिर केंद्रीय सरकार अपने 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों व पेंशनधारकों को तोहफा देने की तैयारी में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान जल्दी हो सकता है। जो कर्मचारियों की मासिक आय में इजाफा करेगा। यह बढ़ोतरी न केवल कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आएगी अपितु उनके परिवार के लिए भी खुशहाली का सबब बनेगी।साल में दो बार सौगात:
केंद्र सरकार की परंपरा रही है कि वह हर साल दो बार डीए में बढ़ोतरी करती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी के आरम्भ में होती है, जिसकी घोषणा आमतौर पर होली के आसपास मार्च में की जाती है। दूसरी बढ़ोतरी जुलाई में लागू होती है, जिसका ऐलान अक्टूबर – नवम्बर में दीवाली से पहले होता है।इतनी हो सकती है बढ़ोतरी:
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यह आंकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है, क्योंकि अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में होगा। सरकार होली से पहले इसकी घोषणा कर सकती है।राज्य कार्मिकों को भी आस:
केंद्र के कर्मचारियों का केंद्र सरकार डीए बढ़ाती है तो राज्य के कर्मचारियों का भी राज्य सरकार डीए बढ़ाती है। इस बार भी राज्य कर्मचारियों को यही आस है।