Skip to main content

बीकानेर संभाग में बारिश के आज आसार, राज्य का तापमान गिरा, दो दिन से बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई

RNE Bikaner.

प्रदेश में दो दिन से कई स्थानों पर हल्की बारिश व कही ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। बीकानेर संभाग में भी दो दिन से मौसम बदला है। दिन में बीकानेर शहर में हालांकि लगातार गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आज भी बीकानेर संभाग सहित जयपुर व भरतपुर संभागों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।बीकानेर में रविवार की सुबह सुहावनी थी। हल्की हवा सुखद अहसास करा रही थी। रात भी थोड़ी ठंडी रही जिससे दिन की गर्मी का अहसास कम हुआ।

आज से बदलेगा मौसम:

प्रदेश में दो दिन से चल रहा हल्की बारिश व ओलावृष्टि का दौर आज थम जायेगा। इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आयेगी।बीकानेर आज शुष्क रहेगा:

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर के मौसम में आज ज्यादा बदलाव नहीं आयेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन थोड़ा गर्म ही रहेगा।