Skip to main content

कांग्रेस में संगठन के स्तर पर बदलाव शुरू, उड़ीसा के बाद महाराष्ट्र में बदलाव, दोनों राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए हैं

RNE Network

दिल्ली चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव आरम्भ कर दिया है। अभी बिहार विधानसभा चुनाव में समय है, इस कारण पार्टी संगठन के बदलाव का काम पूरा करना चाहती है। इसकी स्क्रिप्ट तो सीडब्ल्यूसी की बेलगामी बैठक में ही लिख ली गई थी।

महाराष्ट्र में अध्यक्ष को बदला:

कांग्रेस को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता की उम्मीद थी मगर वहां पार्टी को करारी शिकस्त मिली। तब से राहुल व खड़गे वहां के पार्टी संगठन से नाराज थे। उसमें बदलाव करना तय कर लिया था।

अब कांग्रेस ने महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को हटा दिया है। उनकी जगह युवा नेता हर्षवर्धन सकवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने बेलगामी में यह भी तय किया था कि युवाओं को अधिक अवसर दिया जायेगा। उदयपुर मंथन के अनुसार संगठन में नियुक्तियां देखने को मिलेगी।

उड़ीसा में भक्त चरणदास:

इससे पहले कांग्रेस ने उड़ीसा में भी संगठन में बड़ा बदलाव किया था। भक्त चरणदास को उड़ीसा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस वहां भी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। इस कारण वरिष्ठ नेता को यहां संगठन की कमान दी गई है।

अभी और होंगे बदलाव:

अभी कांग्रेस अनेक राज्यों में अध्यक्ष बदलेगी। कम से कम 6 राज्यों में अध्यक्ष बदलने की तैयारी है। साथ ही अनेक राज्यों की पीसीसी में भी बड़ा बदलाव किया जायेगा।