Skip to main content

चारधाम की यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा व स्वास्थ्य के पूरे प्रबंध, केदारनाथ के कपाट खुलेंगे कल

RNE, NETWORK.

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम की यात्रा शुरू हो गई है। दोनों धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

धाम ‘ हर हर गंगे ‘ के उद्घोष से गूंज उठे। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

भैरों घाटी से कल तड़के मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंची। तीर्थ पुरोहितों ने कपाट खुलने से पहले पूजा – पाठ किया। सुबह 10.30 बजे अभिजीत मुहूर्त में कपाट खोले गए। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किये।

उधर, मां यमुना की डोली भी यमुनोत्री धाम पहुंच गई। यमुनोत्री धाम रवाना होने से पहले मां यमुना की डोली अपने भाई सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर पहुंची। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर बढ़ते हुए मां यमुना के जयकारों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट सुबह 11.57 पर खोले गए।

केदारनाथ के कपाट कल खुलेंगे

केदारनाथ के कपाट कल 2 मई को व बदरीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे। गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को, यमुनोत्री व केदारनाथ के 23 अक्टूबर को व बदरीनाथ धाम के 6 नवम्बर को बंद होंगे। यात्रा मार्ग पर करीब 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात है।

आपातकालीन नम्बर

  • टूरिस्ट हेल्पलाइन : 0135 – 2559898, 2552627, 3520100
  • टोल फ्री : 9897846203
  • पुलिस :112
  • महिला हेल्पलाइन : 1090
  • फायर ब्रिगेड : 101
  • मेडिकल : 108