Skip to main content

माता वैष्णों देवी के लिए चॉपर सेवाएं फिर बहाल हुई, सीजफायर होने के बाद हवाई सेवा को फिर से बहाल किया गया

RNE Network.

कटरा से श्री माता वैष्णों देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर बहाल कर दी गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत – पाक के बीच तनाव हुआ तब इन हवाई सेवाओं को एक सप्ताह के लिए रोक दिया गया था।


भक्तों में इस तनाव व आतंकी हमले के बाद भी जोश कम नहीं हुआ है। वे बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। सीजफायर के बाद हवाई सेवा को फिर से बहाल किया गया है। हेलीकॉप्टर सेवाएं रोकने से माता वैष्णों देवी के भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि उनका यहां आने का जोश कम ही नहीं हुआ था। इस कारण हेलीकॉप्टर सेवा को फिर से बहाल करने का फैसला किया गया है।